{"_id":"68d44f87d17a198b7b0c282f","slug":"bjp-workers-angry-over-removal-of-former-prime-ministers-statue-at-midnight-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-132307-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आधी रात में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा हटाने पर भड़के भाजपाई, आंदोलन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आधी रात में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा हटाने पर भड़के भाजपाई, आंदोलन करने की दी चेतावनी
Thu, 25 Sep 2025 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:28 AM IST
सार
एनएचएआई की तरफ से निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान रात में प्रतिमा को क्रेन से हटा दिया गया। सुबह प्रतिमा न दिखने पर लोग अचंभित हो गए।
विज्ञापन
सुरियावां नगर में पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा हटाने को लेकर विरोध जताते भाजपाई।
- फोटो : स्वयं
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा चौराहे से हटने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। बुधवार को चौराहे पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों ने विरोध जताया। कहा कि आधी रात को पूर्व पीएम की प्रतिमा हटाना न्यायोचित नहीं है। कहा कि निर्धारित स्थल पर प्रतिमा स्थापित न करने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सुरियावां नगर के मुख्य चौराहे पर वर्ष 2023 में करीब 35 से 40 लाख की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उसका अनावरण किया था। उसी दौरान वाराणसी से मछलीशहर के लिए हाईवे निर्माण की स्वीकृति मिली। इसमें उक्त मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनएचएआई की तरफ से निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की देर रात प्रतिमा को क्रेन से वहां से हटा दिया गया। मंगलवार को सुबह प्रतिमा न दिखने पर लोग अचंभित हो गए। बुधवार को भाजपाजनों ने विरोध शुरू कर दिया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने मुख्य चौराहे पर पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सूखे पेड़ के संपर्क में बिजली का तार आने से लगी आग, 15 मिनट में दमकल कर्मियों ने पाया काबू
मंडल उपाध्यक्ष अवधेश उमर, पूर्व अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, जयचंद यादव, बृजेश सिंह, राकेश सिंह, शैलेष सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, शिवचंद्र मौर्य, शिव प्रसाद उपाध्याय, रेशमा बानो आदि ने एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ईओ सुजीत कुमार ने कहा कि हाईवे निर्माण के कारण प्रतिमा हटाई गई है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला है। हाईवे का कार्य पूरा होने पर जगह मिलेगी तो वहीं प्रतिमा लगाई जाएगी।