फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out in Varanasi after live power cable came into contact with dry tree

Varanasi News: सूखे पेड़ के संपर्क में बिजली का तार आने से लगी आग, 15 मिनट में दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Thu, 25 Sep 2025 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 09:58 AM IST
सार

Varanasi News: तिब्बती यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली सड़क पर सूखे पेड़ के संपर्क में बिजली का कार आने से आग लगी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर आनन- फानन पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
fire broke out in Varanasi after live power cable came into contact with dry tree
बिजली का तार पेड़ के संपर्क में आने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के हवेलियां चौराहे से तिब्बती यूनिवर्सिटी रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह सूखे पेड़ के संपर्क में बिजली का तार आने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

विज्ञापन


सुबह लगभग 8:30 बजे हवेलियां चौराहे से लगभग सौ मीटर तिब्बती यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली सड़क के बाईं ओर सुखा पेड़ है, उसी से सटे हुए भूमिगत 33 केवी में लाइन का केबल निकला हुआ है। केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से सूखा पेड़ सुलगने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग देख कर राहगीर सड़क के दोनों तरफ रुक गए।
विज्ञापन

 
इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। जानकारी मिलते ही मेन लाइन को बंद कर बिजली कर्मियों ने दमकल कर्मियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी के बौछार से लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: चौथे दिन देवी कुष्मांडा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारे से गूंज उठा दुर्गा कुंड

बिजली विभाग के जेई ने बताया कि 33 केवी में लाइन को बंद कर दिया गया है। सटडाउन लेकर तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल किया जाएगा। वहीं इस रोड पर कई जगह सूखे पेड़ खड़े हैं। ऐसे में काशी रेंज के रेंजर संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही सभी सूखे पेड़ों को कटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed