{"_id":"5fac32918ebc3e9be1056e0f","slug":"bjp-people-celebrate-the-victory-of-bihar-bhadohi-news-vns5577387107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की जीत पर भाजपाजनों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की जीत पर भाजपाजनों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिहार में मिली चुनावी जीत पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खुशी मनाई। जिला मुख्यालय के नगर ज्ञानपुर में पैदल भ्रमण कर कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। कहा कि बिहार की जनता ने साबित कर दिया कि विकास को ही तरजीह मिलनी चाहिए न कि जातिवाद और क्षेत्रवाद को।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर नगर भ्रमण किया। दुर्गागंज त्रिमुहानी पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खुशी का इजहार करते हुए लोगों मिठाई खिलाई गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि मिशन-2022 में भी इसी तरह सफलता मिलेगी। सर्रोई संवाददाता के मुताबिक डीह बाबा मंदिर सर्रोई में हुई बैठक में वक्ताओं ने बिहार की जीत पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अशोक पाठक, सुरेश दुबे, बबलू दुबे, दिनेश पांडेय, चंदन पांडेय, मनोज पांडेय, हूबलाल मौर्या, चंदू मौर्या आदि रहे। भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य की अगुवाई में लक्ष्मी भूज, संजय विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, मुन्नूलाल बिंद, दीनानाथ यादव, अमरजीत बिंद आदि ने जश्न मनाया।
गोपीगंज के बड़ेशिव में आयोजित बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र बिंद ने बिहार की जीत को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की जीत बताया। कहा कि उपचुनाव की जीत बता रही है कि आगामी विस चुनाव में भी परचम फहरेगा। इस मौके पर डॉ. आरके बिंद, छत्रपति सिंह, प्रदीप सिंह, राजकुमार बिंद, मोहित अग्रवाल आदि रहे।