{"_id":"624de49b7a7c23256a35b87b","slug":"bjp-became-the-world-s-largest-party-on-the-basis-of-workers-bhadohi-news-vns6469870193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की बड़ी पार्टी बनी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की बड़ी पार्टी बनी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को जिला व मंडल कार्यालयों पर बैठक कर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई। पार्टी संस्थापकों के बलिदान पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली।
जोरईं स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र हित को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन छह अप्रैल 1980 को जनसंघ के रूप में किया गया था। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस मौके पर कन्हैयालाल मिश्र, संतोष पांडेय, रमेश पांडेय, विकास मिश्रा, संगीता खन्ना, प्रदीप सिंह आदि रहे। मंडल कार्यालय भिदिउरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। ज्ञानपुर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल लोग भारत माता की जय संबंधी नारे लगा रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन भी सुना। इस मौके पर मंडल प्रभारी रत्नाकर पाठक, रामेश्वर उपाध्याय, दीपक मिश्र, सौरभ मालवीय, पवन, मुकेश सिंह, राजू बिंद, रंजीत गुप्ता, आशुतोष, आकाश चंद्राकर, मुकेश आदि मौजूद रहे। औराई के एक लान में मंडल महामंत्री डॉ. विवेक मिश्र की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिवप्रकाश भोजवाल, प्रदीप कुमार बरनवाल, विशाल तिवारी, सुरेश शुक्ल, सुनील कुमार बिंद आदि मौजूद रहे। ऊंज के बजापट्टी गांव में भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल के आवास पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर अशोक शुक्ल, केशव मिश्र, राजीव यादव, लाल बहादुर यादव, विशाल पांडेय, शिवचंद मिश्र, शारदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।