फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider died in bhadohi

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,दो घायल

Fri, 21 Feb 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in bhadohi
जंगीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जंगीगंज बाजार स्थित अंडरपास के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय हेलमेट विहीन बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के हंडिया थानाक्षेत्र के पूरेभनई गांव निवासी नितेश कुमार मौर्या (22) पुत्र बैजनाथ मौर्या घर का निर्माण कराने के लिए जान-पहचान के राजगीर मो. अंसार और मो. शाहिद के घर लोहरा खास गांव आया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हंडिया जा रहे थे। एनएचएआई ने पुलिस चौकी जंगीगंज और सूफीनगर-गोधना तिराहे तक डामरीकरण कराने के लिए राजमार्ग को वन-वे करा दिया है। तीनों जैसे ही अंडरपास ब्रिज पर पहुंचे कि तेज गति से आ रहे किसी वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। इससे तीनों राजमार्ग पर गिर पड़े। जब तक आसपास के लोगों को जानकारी होती, तब तक नितेश कुमार मौर्य मौके पर दम तोड़ चुका था। मौके पर जुटी भीड़ से मिली सूचना पर चौकी पुलिस के जवानों ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल भेजा। परिजनों की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed