फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider collides with electric pole, dies

बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

Fri, 01 Jan 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with electric pole, dies
ज्ञानपुर। ऊंज थानाक्षेत्र के ठकुराइन क तारा के पास बृहस्पतिवार की देर रात बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार राज नारायण मौर्य (29) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुधवैं गांव निवासी राजनारायण मौर्य सुरियावां किसी काम के सिलसिले में गए थे। बाइक से रात में ही वापस घर आ रहे थे कि ठकुराइन क तारा के पास सामने आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में पटरी किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गए। गश्त कर रही पुलिस ने बाइक से गिरे युवक को देखा। अस्पताल ले जाने से पूर्व उसकी मौत हो गई थी। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की तहरीर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed