फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collided with a Nilgai crossing the road, young man died

Bhadohi News: सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 10 Jul 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a Nilgai crossing the road, young man died
ऊंज। थाना क्षेत्र के सरांवा के पास मंगलवार को दोपहर में सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक की टक्कर हो होने से जटाशंकर सरोज (27) और अनिल सरोज (24) निवासी वीरमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जटाशंकर को वाराणसी रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वीरमपुर गांव निवासी जटाशंकर और अनिल सरोज बाइक से मंगलवार को दोपहर में किसी काम से सुभाषनगर जा रहे थे। कलिंजरा-सुरियावां मार्ग पर सरांवा के समीप एक नीलगाय सड़क पार कर रही थी। जिससे बचाने में बाइक सवारों की उसमें टक्कर हो गई। जिससे दोनों के सीने और सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर पहले डीघ सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर गए। यहां पर हालत चिंताजनक होने पर जटाशंकर को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल अनिल का उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए अड़े रहे, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह मान गए। जटाशंकर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक मात्र बेटी संजना चार वर्ष की है। मजदूरी कर वह परिवार का जीवकोपार्जन करता था। उसकी पत्नी शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed