फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's private bed hospital will be completed by September

Bhadohi News: भदोही का साै शय्यायुक्त चिकित्सालय सितंबर तक हो जाएगा पूरा

Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's private bed hospital will be completed by September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की।
भदोही की समीक्षा में अफसरों ने कमिश्नर को बताया कि 100 शय्यायुक्त चिकित्सालय का निर्माण का सभी कार्य सितंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि जो पेयजल परियोजना पूरी हो रही हैं। अधिकारी स्वयं पानी पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच करें।
विज्ञापन

बैठक में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण सोनभद्र के द्वारा कराए जा रहे कार्य में बताया गया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। एक सप्ताह में टंकियों में पानी आ जाएगा। शेष कार्यों को मार्च 2025 तक पूरा करा लिया जाएगा। अमवार पेयजल योजना में बताया गया कि टंकी और समस्त कार्य पूर्ण हो गए हैं। कनहर बांध में वांछित जल स्तर प्राप्त होने बाद जलापूर्ति सितंबर 2025 तक होगी। झीलो बीजापुर पेयजल योजना के लिए बताया कि मार्च 2025 तक सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे। बेलाही पेयजल योजना की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड भवन मिर्जापुर द्वारा 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में 200 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक अप्रैल 2025 तक पूर्ण होने की जानकारी दी गई। भदोही की समीक्षा में 100 शय्यायुक्त चिकित्सालय के निर्माण के बारे में बताया गया कि सभी कार्य सितंबर तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। ट्रांजिट हाॅस्टल, 69 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही डाॅ. शिवाकान्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed