फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's six carpet exporters honored

भदोही के छह कालीन निर्यातकों का हुआ सम्मान

Sat, 17 Sep 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's six carpet exporters honored
भदोही। कालीन और हस्तशिल्प के क्षेत्र में अच्छा काम करने और अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने वाले जनपद के छह कालीन उद्यमियों को शनिवार को लखनऊ में एक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने की थी। पुरस्कार वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के प्रदर्शन के आधार पर दिए गए। पुरस्कार पाकर भदोही के कालीन निर्यातकों की खुशी का ठिकाना न रहा। उद्यमियों ने कहा कि यह सम्मान कालीन उद्योग में हमें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने वालों की सूची में भदोही के कालीन निर्यात फर्म अग्नि, आदर्श एक्सपोर्ट्स, भदोही कारपेट्स, रुपेश कुमार एंड संस, मलाबार कारपेट एक्सपोर्ट्स तथा शिल्पकार अब्दुल्लाह खान का नाम है। सभी छह उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी उमेश चंद वर्मा ने बताया कि भदोही के उद्यमियों को अलग-अलग वर्ष, अलग-अलग श्रेणी तथा गुणवत्ता के लिए सम्मानित किया गया है। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए समारोह में भदोही कारपेट्स के लिए आयुश बरनवाल, रूपेश कुमार एंड संस के लिए रूपेश कुमार बरनवाल, अग्नी के लिए प्रदीप कुमार दूबे, आदर्श एक्सपोर्ट्स के लिए अनिल केशरी, मलाबार कारपेट एक्सपोर्ट्स के लिए समरेंद्र सिंह तथा शिल्पकार अब्दुल्लाह खान खुद लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed