फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Property worth 10.65 crores seized in Prayagraj of former MLA Vijay Mishra

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र की प्रयागराज में 10.65 करोड़ की संपत्ति जब्त, करीबियों पर भी कसा शिकंजा

Sat, 12 Nov 2022 03:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र और गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत अवैध तरीके से अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Bhadohi Property worth 10.65 crores seized in Prayagraj of former MLA Vijay Mishra
विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जेल आगरा में निरुद्ध सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जिले की पुलिस और प्रयागराज की राजस्व टीम ने शुक्रवार को प्रयागराज के चांद खमरिया में 10.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। 

विज्ञापन


 वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र आरोपी हैं। पखवाड़े भर पूर्व डीएम ने विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को जिले की गोपीगंज पुलिस और प्रयागराज के मेजा तहसील की राजस्व टीम ने इस आदेश पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विजय मिश्र निवासी खपटिहा, हंडिया, प्रयागराज और वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि आराजी मौजा चांद खमरियां, तहसील मेजा, जनपद प्रयागराज में स्थित दो जमीनें कुर्क की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhadohi Property worth 10.65 crores seized in Prayagraj of former MLA Vijay Mishra
पूर्व विधायक विजय मिश्र की प्रयागराज में 10.65 करोड़ की सम्पत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला

इसे विजय मिश्र ने अपराध से अर्जित धन से गिरोह के सक्रिय सदस्य और भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देव आदि के नाम पर रजिस्ट्री कराई थी। विजय ने अपने प्रभाव का प्रयोग कर इन जमीनों को वास्तविक से कम मूल्य पर खरीदा था। इनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार है। बताया कि गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed