फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi police arrested interstate smuggler with opium worth 7 crore

UP News: भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात करोड़ की अफीम समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Mar 2024 04:38 PM IST
सार

भदोही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े शिव मार्ग मोड़ पर जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से सात करोड़ रुपये कीमत का अफीम भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद तस्कर को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Bhadohi police arrested interstate smuggler with opium worth 7 crore
गोपीगंज नगर में तस्कर को पकड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। राष्ट्रीय राजमार्ग बस स्टैंड के पास से साढ़े सात किलो अफीम के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब सात करोड़ है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
हाईवे पर मादक पदार्थ की तस्करी रुक नहीं रही है। गांजा संग अन्य मादक पदार्थ जगह-जगह बिक रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी हमराहियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े शिव मार्ग मोड़ पर शनिवार को वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास पहुंचे। जहां संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा व्यक्ति पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके बैग से अलग- अलग पैकेट में रखा गया लगभग सात किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुआ। अंतर्राज्यीय तस्कर नजीबुल हक शेख मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंगाल से अफीम को खरीदकर दिल्ली आदि शहरों में ले जा रहा था, लेकिन पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। बताया कि बरामद अफीम की अंतर्राज्यीय बाजार में कीमत सात करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed