फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

श्री कृष्णा जन्मोत्सव जय कन्हैया लाल की

Sat, 24 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला...के भावपूर्ण उद्घोष से कालीन नगरी का कोना-कोना गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन और विभिन्न थानों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोरम झांकियां सजाई गईं और भक्ति-भाव से परिपूर्ण गीत-संगीत के कार्यक्रम हुए। लड्डू गोपाल के जन्म के बाद हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। कई स्थानों पर शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर दर्जन भर से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाईं गईं। झांकी दर्शन के लिए लोगों के घर से बाहर निकलने के कारण शाम को नगर की सड़कों पर मेले जैसा नजारा दिखा। जेल को लाइट से सजाया गया था और उसके सामने स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। उसे देखने के लिए देर रात लोगों का आना-जाना लगा रहा। जिला न्यायालय परिसर को जन्माष्टमी के मद्देनजर करीने से सजाया गया था। यहां भी भव्य झांकी सजाई गई थी। यहां रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। झांकियां देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोग देर रात तक भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियां देखते रहे। हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई थी। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि आठ बजे से भजन-भाव और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान पुलिस कप्तान के अलावा विभाग के अन्य आलाधिकारी भी मौजूद रहे। कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर जिले के थानों को विधिवत सजाया गया था। केएनपीजी कॉलेज में छात्रों की ओर सरस्वती मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। ठीक 12 बजे परमावतार श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही बधाइयां बजने लगीं और जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed