{"_id":"5d6034318ebc3e939e46e19f","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns479626818","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से विवाहिता की मौत,शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से विवाहिता की मौत,शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पंखे में करेंट उतरा, विवाहिता की मौत
घर की सफाई करते समय करेंट की चपेट में आई पद्मा
दुर्गागंज के गंगारामपुर गांव की घटना से मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
दुर्गागंज। गंगारामपुर गांव में शुक्रवार को सुबह घर की सफाई करते समय फर्राटा पंखे में उतर रहे करेंट की चपेट में आकर पद्मा तिवारी (34) पत्नी सुशील तिवारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लंबी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका दो बच्चों की मां थी।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव निवासी सुशील की पत्नी पद्मा शुक्रवार को बच्चों के लिए नाश्ता तैयार कर घर में पोंछा लगाने के लिए जैसे ही फर्श पर हाथ लगाया, पास में रखे फर्राटा पंखे में उतर रहे करेंट की चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ घटनास्थल पर जुटे लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत हो जाने की पुष्टि कर वापस भेज दिया। दुर्गागंज थाने के उप निरीक्षक श्याम बिहारी यादव ने लिखापढ़ी कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े रहे। काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को पीएम के लिए ले जाने दिया गया।
इनसेट
मासूमों को नाश्ता का इंतजार करना पड़ा महंगा
दुर्गागंज। गंगारामपुर गांव में करेंट की चपेट में आई पद्मा की बड़ी पुत्री अदिती (10) और छोटा पुत्र आदित्य (7) को क्या पता था कि सुबह मिला खाना मां के हाथ का आखिरी नाश्ता साबित होगा। रोजाना की तरह अब कौन उनको नाश्ता बनाकर स्कूल के लिए तैयार करेगा। बच्चों की दशा देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। ग्राम प्रधान श्यामराज बिंद, पिता सुशील, श्यामबिहारी यादव, गोरखनाथ, बलिराम आदि परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतका का मायका प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित महजना गांव में बताया गया है।