फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 players each selected for district-level senior Kabaddi and Hockey.

Bhadohi News: जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी व हॉकी में 10-10 खिलाड़ी चयनित

Fri, 04 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 players each selected for district-level senior Kabaddi and Hockey.
सीनीयर महिला कबड्डी ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम - फोटो : 1
मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी और सीनियर पुरुष हॉकी के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 10 महिला कबड्डी खिलाड़ियों और 10 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला कबड्डी की चयनित खिलाड़ी पांच सितंबर को मिर्जापुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीनियर महिला कबड्डी के लिए सुधा, चांदनी, नेहा, प्रीती पटेल, गरिमा पटेल, प्रियंका सरोज, रजिया बानो, अनन्या तिवारी, रितिका उपाध्याय और अंशू भारतीय का चयन किया गया है। ये सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर अंतेश मिश्रा की अगुवाई में मिर्जापुर में मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वहीं, स्टेडियम में सीनियर पुरुष हॉकी का भी चयन ट्रायल हुआ। इसमें 10 खिलाड़ियों के अलावा पांच आरक्षित खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में आशीष बिंद, रमेश, अर्पित यादव, किशन पाल, आर्यन राय, आकाश गौतम, रुद्र यादव, चंद्र कुमार यादव, विनय चौरसिया और गोलू राय शामिल हैं। पांच आरक्षित खिलाड़ियों में पवन यादव, अंकुश यादव, मयंक यादव, सत्यन पाल और संकित पाल के नाम हैं। टीम मैनेजर राजकमल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed