फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

कुशासन के खिलाफ सपाजनों ने भरी हुंकार

Sat, 10 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा जनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में हुंकार भरने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 25 सूत्री मांगपत्र एडीएम राम सिंह वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हत्या, लूट, छिनैती, अपहरण, बलात्कार, गैंगरेप से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। न्याय की आस लिए अधिकारियों, थाना, कोतवाली, चौकियों में पहुंचने वाला हर शख्स न्याय पाने से वंचित हो रहा है। विकास और कानून के राज का राग अलापने वाली सरकारें आंख मूंद कर सत्ता का सुख भोग रही हैं। उन्नाव, सोनभद्र, चकटोडर, वेदपुर, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों की घटनाओं में अब तक अपराधियों को न्याय नहीं मिला। कहा कि हवाई घोषणाएं कर आवास, शौचालय, बिजली-पानी, खाद-बीज के नाम पर सरकारी धन हड़पने का प्रयास जारी है। शीघ्र ही समस्याओं से निजात न दिलाई गई तो जवाब देने के लिए काला चिट्ठा तैयार हो चुका है। इस मौके पर नान्हक यादव, मुन्ना यादव, राजेंद्र एस बिंद, दानिश सिद्दीकी, नजरुद्दीन शाह, श्यामधर यादव, लालचंद यादव, पप्पू मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, डॉ. बीएन यादव, रऊफ हाशमी, वहाब प्रधान, रमेश ददा, दीना यादव, केशनारायण यादव, डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, शोभनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed