फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

जाम के झाम से हालात बेकाबू,यातायात पुलिस नजरबंद

Fri, 09 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर/लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर भीषण जाम लगा। बुधवार देर रात से शुरू हुआ जाम बृहस्पतिवार शाम तक रुक-रुक कर लगता रहा। ऊंज से लेकर बाबूसराय तक तकरीबन 35 किमी हाईवे 12 घंटे से अधिक समय तक जाम में जकड़ा रहा। हाईवे पर पिछले तीन दिनों से बनी जाम की स्थिति के चलते हाईवे पर खड़े-खड़े कई ट्रक फल जहां सड़ गए, वहीं दर्जनों की संख्या में बकरों की भूख-प्यास से मौत हो गई। इससे व्यापारियों को भारी चपत लगी है।
विज्ञापन

सावन के मद्देनजर राजमार्ग का उत्तरी लेन को कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। दोनों लेनों का यातायात दक्षिणी लेन पर डाल दिया गया है। यातायात का दबाव बढ़ने और सड़क निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या बढ़ गई है। बुधवार देर रात से ही हाईवे पर जिले की सीमा में जाम की स्थिति बनने लगी, जो भोर से विकट होने लगी। सुबह होते-होते प्रयागराज सीमा से लगे ऊंज से लेकर बनारस सीमा से लगे बाबूसराय तक वाहनों की कतार लग गई। इससे लोग झेल गए। जाम में जो जहां फंसा रहा, वहीं रह गया। सुरक्षा के लिए लगी यातायात पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। बृहस्पतिवार को सुबह एंबुलेंस से लेकर स्कूल वाहन तक जाम में फंसे। लगातार जाम के कारण मंडियों तक आपूर्ति के लिए लेकर निकले ट्रांसपोर्ट के ट्रकों में लदे भारी मात्रा में फल सड़ गए। उन्हें बाबूसराय के समीप बगीचे में चालकों ने फेंका। इसी तरह बकरीद के मद्देनजर मंडियों तक पहुंचाए जा रहे कई बकरों की ट्रकों में लदे-लदे भूख-प्यास से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जाम में फंसे वाहन खिसक-खिसक कर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed