{"_id":"5d4c69778ebc3e6cd4060eca","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns477252996","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनक्यूएएस टीम ने परखी जिला अस्पताल की व्यवसथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनक्यूएएस टीम ने परखी जिला अस्पताल की व्यवसथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह राजकीय अस्पताल की व्यवस्था को परखने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य की नामित नेशनल क्वालिटी एंसोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) टीम पहुंची। शाम तक टीम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं की जांच की। कुछ स्थानों पर सफाई कम होने पर फटकार लगाते हुए उसे बेहतर करने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 10 बजे नेशनल क्वालिटी एंसोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) टीम में प्रयागराज के मंडलीय सलाहकार डॉ. राजेश त्रिपाठी और डॉ. शुभेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे। डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार की नेशनल क्वालिटी एंसोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम सरकारी अस्पतालों में पहुंच कर मरीजों को किस तरह स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, क्या-क्या बुनियादी जरूरते हैं, जो सेवाएं चल रही हैं, उनमें कितना सुधार होना चाहिए आदि सुविधाओं को की पड़ताल की। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीवी प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों के साथ वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं की जांच की गई। कुछ खामियां मिलीं, जिस पर नाइत्तफाक जताते हुए सुधार के लिए कहा गया। टीम ने ओपीडी, लैब, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, दवा केंद्र, टीकाकरण केंद्र समेत पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. सौम्या भी साथ रहीं। उधर, नेशनल क्वालिटी एंसोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के प्रयागराज मंडलीय सलाहकार को महाराजा चेत सिंह राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. डीवी प्रसाद ने आश्वस्त किया की मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। तकरीबन ढाई घंटे तक जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने के लिए टीम के सदस्य चले गए।