{"_id":"649d29e8a58b47a6c40eb314","slug":"bhadohi-encounter-between-police-and-miscreants-shot-in-leg-arrested-looted-women-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, महिलाओं से की थी लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, महिलाओं से की थी लूटपाट
Thu, 29 Jun 2023 12:26 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:26 PM IST
सार
गोपीगंज और सुरियावा क्षेत्र में चलती बाइक से महिलाओं के साथ गहनों की लूट की कई घटनाएं सामने आई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाशों ने मनकपुर, सुरियावां निवासी शिवम सरोज की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के घनापुर गांव के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश बीते दिनों गोपीगंज और सुरियावां में चलती बाइक से महिलाओं के साथ हुई गहनों की लूट की घटना में शामिल था। पुलिस की इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी में पुलिया पर लटकती मिली शख्स की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
जिले में गोपीगंज और सुरियावा क्षेत्र में चलती बाइक से महिलाओं के साथ गहनों की लूट की कई घटनाएं सामने आई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाशों ने मनकपुर, सुरियावां निवासी शिवम सरोज की जानकारी दी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शातिर बदमाश कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। घनापुर गांव के पास शिवम और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाशों में फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम सरोज के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक गिरफ्तार किया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भागने में सफल रहा। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि घायल बदमाश बीते दिनों महिलाओं के साथ हुई लूट में शामिल था। घनापुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन