{"_id":"649d2004e19e39472904fb46","slug":"dead-body-of-a-man-found-hanging-on-a-culvert-in-varanasi-injury-marks-on-his-face-police-engaged-in-investi-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: वाराणसी में पुलिया पर लटकती मिली शख्स की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: वाराणसी में पुलिया पर लटकती मिली शख्स की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Jun 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:39 AM IST
सार
घमहापुर निवासी किशन राजभर रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसे पुलिया पर औंधे मुंह लटके देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिया पर लटकती मिली शख्स की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (भरथरा) गांव स्थित एक पुलिया पर गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की लाश लटकती मिली। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि घमहापुर निवासी किशन राजभर (47 वर्षीय) रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसे पुलिया पर औंधे मुंह लटके देखा।
यह भी पढ़ें- काशी आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी: अब ये तकनीक बताएगी मंदिरों का रास्ता, अवैध गाइड के झांसे से भी बचेंगे
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। वह बुधवार को भी शराब पीने के बाद पुलिया पर बैठा था। लेकिन सुबह उसकी लाश मिली। लेकिन चेहरे पर चोट के निशान मौत को संदिग्ध बना रहे हैं। वहीं चौकी इंचार्ज नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वह शराब का आदी था और सम्भवतः अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।