फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Election Result 2022Bhadohi Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Bhadohi election result 2022: भदोही की तीन सीटों में एक सपा और दो भाजपा आगे  

Thu, 10 Mar 2022 07:32 PM IST
रत्नेश मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: रत्नेश मिश्र Updated Thu, 10 Mar 2022 07:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नया नाम संत रविदास नगर है। यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। भदोही, ज्ञानपुर और औराई। सभी तीन सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।  

विज्ञापन
Bhadohi Election Result 2022Bhadohi Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
न्यूज - फोटो : social media

विस्तार

भदोही। एक महीने से अधिक समय तक चले चुनावी शोर के बाद सात मार्च को मतदान हुआ। इसमें जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मैदान में उतरे 28 प्रत्याशियों के पक्ष में 57.43 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। भदोही विधानसाभा सीट से समाजवादी पार्टी के जाहिद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जाहिद भाजपा प्रत्याशी से लगभग 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने सात मार्च को अपना मतदान किया था। सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है। इस बार जिले में 57.20 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुबह आठ बजे से मतगणना का रुझान जारी है। भदोही से समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधे टक्कर है तो ज्ञानपुर से विजय मिश्र के लिए यह चुनाव चुनौती साबित हो रहा है, दोपहर तक वह ज्ञानपुर से तीसरे स्थान पर ही रहे। 
विज्ञापन


विजय मिश्र ने 1986 में भदोही जिले की राजनीति में ब्लाक प्रमुख डीघ से सियासी सफर शुरू किया था। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष पद से लेकर विधानसभा ज्ञानपुर सीट उसका कब्जा हो गया। तीन बार वह लगातार सपा से विधायक रहे तो 2017 में टिकट कटने के बाद निषाद पार्टी से ताल ठोंकी थी। विपक्षी दलों की घेरेबंदी के बाद भी वह 22 हजार से अधिक मतों से जीत कर चौथी बार सदन में पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में अगस्त 2019 में शिकंजा कस दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संत रविदास नगर की तीसरी सीट औराई की है। औराई सीट पर बीजेपी के दीनानाथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर सपा और बसपा तीसरे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed