फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Doctor suspended for negligence agency tender cancelled DM warns urban coordinator

Bhadohi News : लापरवाही में चिकित्सक निलंबित, एजेंसी का टेंडर निरस्त; DM ने अर्बन को-ऑर्डिनेटर को दी चेतावनी

Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

Bhadohi News : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभागों का हाल जानते हुए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाया। चिकित्सक के निलंबन की कार्रवाई होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bhadohi Doctor suspended for negligence agency tender cancelled DM warns urban coordinator
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक बुधवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति जानीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर डॉ. राजीव कुमार गौतम को निलंबित कर दिए, जबकि एजेंसी के टेंडर को निरस्त कर दूसरे का चयन करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर बल दिया।

विज्ञापन


टीबी उन्मूलन (क्षय रोग) को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के आधार पर प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान आने पर जिलाधिकारी ने क्षय रोग टीम के कार्यों की सराहना की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लैब स्लैब और बेसिंग उपलब्धता पर बल दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्टेज को सही तरीके से निष्पादित करने के लिए सर्टिफिकेट जारी करें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की द्वितीय समीक्षा में सभी एमओआईसी को निर्देशित किए कि विभिन्न मदो में नियमानुसार पैसों का व्यय करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि पिपरिस स्थित कुष्ठ आश्रम में आवासीय सभी को समयानुसार ड्रेसिंग, दवाएं और उपकरण दिलाएं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम को निलंबित किया और आरबीएसके के संचालन के लिए कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमों को स्कूलों में जांच के लिए न जाने पर उसके टेंडर को निरस्त कर दिया।


आरबीएसके के अर्बन कॉआडिनेटर डॉ. प्रदीप शास्त्री को डाटा फीड करने में लापरवाही बतरने पर सख्त चेतावनी दी। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बिजली, पानी, दवा की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed