{"_id":"67c5d1829c064ce21e010219","slug":"azad-samaj-party-is-vocal-about-the-attack-on-mp-chandrashekhar-submitted-a-memorandum-by-raising-slogans-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : सांसद चंद्रशेखर पर हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी मुखर, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : सांसद चंद्रशेखर पर हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी मुखर, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
Mon, 03 Mar 2025 09:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:28 PM IST
सार
सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले को लेकर ज्ञानपुर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की इसके साथ ही सुरक्षा देने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर पर हमले को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर दो बार हमला किया गया। पहला हमला पीड़ित परिवार से मिलने के बाद हुआ।
विज्ञापन
जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो सुरक्षा व्यवस्था की और न ही अब तक कोई कार्रवाई की है। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। साथ ही कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन