फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arta feeder case reached XEN

एक्सईएन के पास पहुंचा अरता फीडर का मामला

Fri, 25 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arta feeder case reached XEN
विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर से चलने वाले अरता फीडर का मामला बृहस्पतिवार को समाजसेवी राजेश तिवारी ने एक्सईएन सद तक पहुंचा दिया। एक्सईएन ने जेई से रिपोर्ट मांग कर तटवर्ती क्षेत्र तक होने वाली आपूर्ति में आ रही समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। राजेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि फीडर पर लगा 11000 वोल्ट का तार चंदापुर के नलकूप से दो पतले तारों में परिवर्तित कर दिया गया है जिसका परिणाम है कि अरता, मरसड़ा, सोनपुर, नगरदह, ओझापुर, गोपालापुर, कलिंजरा समेत दो दर्जन गांवों में रहने वाला परिवार छह साल से मात्र तीन-चार घंटे की आपूर्ति पाकर संतोष जता रहे है। जेई से पूछने पर वह सीधा जवाब देते हैं कि उनके पास तार नहीं है। बिना विभाग के ठेकेदार कोई कदम आगे नहीं बढ़ाते और अब तक 80 करोड़ से अधिक की धनराशि के उपकरण उन्हीं गांवों में लगवाया गया है जहां पर पहले से आपूर्ति व्यवस्था सुचारु थी। दो पतले तार से न बल्ब जल पा रहे हैं न सिंचाई संसाधन। उपभोक्ता जनरेटर का सहारा लेकर इन्वर्टर चार्ज करते हैं और निजी पेयजल संसाधन चलाते हैं। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने कहा कि जेई दिलीप कुमार से रिपोर्ट मांगी गई है। एक माह में फीडर की व्यवस्था में बदलाव दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed