फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anmol tops in high school, Mohit wins in Inter

हाईस्कूल में अनमोल अव्वल, इंटर में मोहित ने मारी बाजी

Sat, 23 Jul 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anmol tops in high school, Mohit wins in Inter
ज्ञानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। हाईस्कूल में सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर के अनमोल यादव ने 98 फीसदी अंकों के साथ जनपद में टॉपर होने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर उसी स्कूल की आकांक्षा सिंह रहीं। उन्हें 97.4 फीसदी अंक मिले। तीसरा स्थान वुडवर्ड के आयुष मौर्य और आयुष उपाध्याय को मिला। दोनों ने संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंक हासिल किया। जबकि इंटरमीडिएट में जयराजी देवी पब्लिक स्कूल के मोहित तिवारी 96.8 फीसदी अंक के साथ बाजी मारी। रिजल्ट आते ही होनहार खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड और आईसीएसई का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी की निगाहें सीबीएसई पर टिकी थी। बृहस्पतिवार की देर रात सीबीएसई इंटर और शुक्रवार को दोपहर में हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो गया। हाईस्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में छात्र अंबुज बिंद 96.6 प्रतिशत, शुभम दूबे 94.80, वैभव यादव 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन में जगह बनाया। इंटरमीडिएट में श्रेया त्रिवेदी ने 95 प्रतिशत, संदीप उपाध्याय 93 प्रतिशत, चेतनजी पांडेय 93 प्रतिशत, नवनीत पाठक 91 प्रतिशत हासिल कर कॉलेज को गैरवान्वित किया। बुनमैक्स पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र आदर्श कुमार यादव और मो. अयाज ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसी तरह दीपांशु पाल 94.2 और विजय प्रजापति 93 फीसदी अंक प्राप्त किया। जयराजी देवी पब्लिक विद्यालय जंगीगंज के इंटरमीडिएट के छात्र मोहित तिवारी ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टाप किया। यहीं के सूर्यांश कुशवाहा ने 93, तस्मय यादव ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस बार हाईस्कूल में 1626 व इंटर में 1327 छात्र-छात्राएं परीक्षा दिए थे।
विज्ञापन

शत प्रतिशत रिजल्ट आने पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य गदगद
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। ओम पब्लिक स्कूल छतमी का सीबीएसई इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक डॉ. अभय कुमार मिश्र और प्रधानाचयार्य एसडी त्रिपाठी ने खुशी जताई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में विनायक पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक लॉकर कॉलेज में टाप किया जबकि जिले के टाप-15 में शामिल रहे। हर्ष तिवारी को 90.8 प्रतिशत, आदित्य अग्रहरि को 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। हाईस्कूल में अंशिका पांडेय ने 96.2 फीसदी अंकों संग जिले की टाप फाइव में शामिल रहीं। अंशुमान सिंह ने 94.4 प्रतिशत, ओम नारायण मिश्र ने 93.2, आर्यनंदन शुक्ल को 93 प्रतिशत अंक, हरिओम सिंह को 92.4 प्रतिशत अंक मिले। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य तनुजा झा ने खुशी जताई। इंटर में प्रियांशु मौर्या 91.6 प्रतिशत, साक्षी यादव 90.6, साक्षी ओझा 90, आदर्श दूबे 90, अनुष्का सिंह 88.4, निष्ठा जायसवाल 88.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं 10 वीं में स्कूल के छात्र रुद्र सिंह 95.2 फीसदी, अनिकेत सिंह 94 प्रतिशत, तनु मिश्रा 92.8, गौरव पांडेय 92.60, और सेजल मिश्रा 92 प्रतिशत अंक लेकर गौरवान्वित किया। चौरी के परषोत्तमपुर के आरएनएस पब्लिक स्कूल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल के सत्यम सिंह 92 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज को टाप किया। पलक पांडेय 91 प्रतिशत, प्रभात ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किया। इंटर में कोमल मौर्या 80, अभिजीत 76 प्रतिशत अंक लाए। निदेशक पंकज सिंह और मैनेजर नीरज सिंह ने बधाई दिया। टेंडर हार्ट्स इंगलिस स्कूल का रिजल्ट भी बेहतर रहा। वाईएम कान्वेंट स्कूल ज्ञानपुर में 12वीं में पांच बच्चे 90 फीसदी से अधिक और छह बच्चे 84 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया। संस्थापक यज्ञ नारायण जायसवाल, प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने बताया कि अभिनव शुक्ला, हरिओम पाठक, अनुराधा यादव जनपद टॉपर रहीं। जबकि शिवम बिंद, उजाला हलवाई, वर्षिका सिंह, अमन दूबे, आयुष सिंह, कृष्ण कांत बिंद, अभिषेकराज धर दूबे भी स्कूल के टॉपरों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed