फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry young man left home and jumped in front of a train and died

Bhadohi News: घर से नाराज होकर निकला युवक ट्रेन आगे कूदा, मौत

Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Angry young man left home and jumped in front of a train and died
सुरियावां/दुर्गागंज। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सोमवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त खरगसेनपट्टी मतेथू निवासी आशीष कुमार के रूप की।
विज्ञापन

खरगसेनपट्टी मतेथू गांव निवासी श्यामलाल उर्फ हरिगेन हैंडपंप की रिपेयरिंग कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। इनके 27 वर्षीय पुत्र आशीष की दो साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह आशीष घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकला और सुरियावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशीष प्लेटफार्म पर काफी समय तक बैठा रहा। दोपहर के समय गाजीपुर से प्रयागराज तक जाने वाली डेमू ट्रेन आती हुई दिखी। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन के पास पहुंची आशीष ने छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर रामधनी यादव ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। यह जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed