भदोही: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने चालक को पीटकर मार डाला, परिजनों में उबाल
भदोही के धनीपुर-जंगीगंज निवासी मुंशी (25) किसी दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था। गुरुवार शाम उसके ट्रैक्टर से साइकिल सवार को टक्कर लग गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने उसे इतना पीटा कि चालक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे नाराज लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मार-पीट कर मरणासन्न कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा। मौके पर जुटे परिजन उसे जब तक अस्पताल ले जाते तब तक चालक की मौत हो गई।
इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार सुबह शव के साथ बेरवा-कोइरौना मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि धनीपुर-जंगीगंज निवासी मुंशी (25) किसी दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था।
गुरुवार शाम लगभग सात बजे वह ट्रैक्टर को कोइरौना की ओर लेकर आ रहा था। मार्ग पर बने एक ब्रेकर के पास किसी साइकिल सवार को ट्रैक्टर से धक्का लग गया। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोककर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग किनारे पड़ा रहा।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल, लोगों ने चालक को पीटा
चौरी थाना क्षेत्र के रोहटा गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसकी चपेट में आए तीन लोग घायल हो गए। नाराज लोगों ने पकड़कर कार के चालक को पीट दिया। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।