फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An underpass will be built near Katka station at a cost of Rs 7.89 crore.

Bhadohi News: 7.89 करोड़ से कटका स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास

Mon, 15 Dec 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
An underpass will be built near Katka station at a cost of Rs 7.89 crore.
कटका के रेलवे अंडरपास का भूमि पूजन करते पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली। स्रोत स
बाबूसराय। वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर कटका स्टेशन के समीप सात करोड़ 89 करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण होगा। रविवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। अंडरपास बनने से भदोही और मिर्जापुर के करीब 50 से अधिक गांव के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है। रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंडरपास बनने से लोगों को फाटकों पर घंटों इंतजार नहीं करना होगा।उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विवेक ठाकुर के प्रयास से स्वीकृति मिली। इस मौके पर सभाजीत शर्मा, डॉ. श्याम मुरारी शर्मा, विनय सिंह, जितेंद्र तिवारी, नितिन सिंह आदि रहे। बताते चलें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड का करीब 46 किमी दायरा भदोही की सीमा से होकर गुजरता है। इसमें 20 से 22 रेलवे फाटक हैं। प्रमुख रेलखंड होने के कारण यहां दिनभर में 30 से 35 ट्रेनें अप-डाउन करती हैं। इनमें अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें हैं। भदोही जिले का ज्यादातर सीमावर्ती इलाका मिर्जापुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के अलावा मंडलीय कार्यों के लिए भी आते-जाते हैं। इसके अलावा सोनभद्र तक के लिए इन मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार गिरने वाले फाटक से लोगों को परेशानी होती है। कई बार तो एक साथ दो से तीन ट्रेनें आने के कारण लोगों को 20 से 25 मिनट तक फाटक के पास खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed