फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambedkar remembered on Jayanti

घर-घर मनी अंबेडकर जयंती,सोशल डिस्टेंस में हुआ माल्यार्पण

Tue, 14 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar remembered on Jayanti
ज्ञानपुर। संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। लॉकडाउन में बसपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस के तहत घरों में मनाते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में दलितों, मजलूमों के लिए उचित विधान देकर जो काम किया, वह आज के दौर में संभव नहीं हो पाता। विधान के दायरे का अनुसरण करने से लोगों का भला हो सकता है। ज्ञानपुर के भिदिउरा, खमरिया नगर, जंगीगंज, औराई, खानापुर, चौरी, दुर्गागंज, अभोली, दानूपुर, मतेथू, कोइरौना, कटरा, सीतामढ़ी, धनतुलसी, सुभाषनगर में आंबेडकर के जीवन वृंत पर लोगों ने प्रकाश डालकर जन-जन को जागरूक किया। भिदिउरा में मुन्नीलाल, सिकंदर, विजय कुमार, सुनील, छोटेलाल, गोपाल, चंद्रजीत यादव, ग्राम प्रधान, महेंद्र पाठक, खमरिया नगर में भाजयुमो नेता संदीप मौर्या, खानापुर में बसपा जिला उपाध्यक्ष शादाब अंसारी, जंगीगंज में बसपा के श्रीनारायण मुन्ना सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आदर्शों की चर्चा की। इसी तरह भाजपा, सपा के कार्यकर्ताओं ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। जगह-जगह कोरोना वायरस से बचना है, घर-घर जय भीम करना है... का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed