फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambedkar and Lohia's ideas won in Lok Sabha elections: SP State President

Bhadohi News: लोकसभा चुनाव में आंबेडकर और लोहिया के विचारों की जीतः सपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 17 Jun 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar and Lohia's ideas won in Lok Sabha elections: SP State President
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में डॉ. भीमराव आंबेडकर और लोहिया के विचारधारा की जीत हुई है। अहंकार में लिप्त भाजपा को जनता ने नकार दिया है। उनके 400 पार के हवा हवाई नारे को जनता ने खारिज कर दिया। 2027 के यूपी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वह रविवार को ज्ञानपुर नगर में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


बात-चीत के क्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से लोकसभा चुनाव में सपा को सर्वाधिक सीटें मिली। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। 2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन के लोग जनता के बीच पहुंचाने में सफल रहे। जनता ने भी संविधान विरोधी पार्टियों को नकार दिया। सपा में पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित समाज के सभी वर्ग को हिस्सेदारी मिलेगी। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। इसके बाद वह बालीपुर मोहल्ले में पत्रकार सुशील पाल के माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किए। इसके पूर्व ज्ञानपुर में डॉ. आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी शीतल पाल और माधोसिंह में समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। ऊंज, गोपीगंज, मवैयाहरदोपट्टी में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉ. एसपी यादव, बच्चन पाल, काशीनाथ पाल, रामयज्ञ पाल, हृदय नारायण प्रजापति, अंजनी सरोज, मो. आरिफ सिद्दीकी, विकास यादव, गुलाब पाल, अजीत सिंह क्षत्रिय, राशिद खान, धर्मेंद्र मिश्र, प्रदीप वियोगी, बंटी यादव, सरिता बिंद आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed