लालानगर/गोपीगंज। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह का बृहस्पतिवार को गोपीगंज में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक-एमएलसी चुनाव में भाजपा के बैनर तले लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। उन्होंने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को भी गिनाया।
एमलसी चुनाव को लेकर तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर निकले भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भाजपा जिलामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल के आवास पर हुई बैठक में कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर तीन दिवसीय चुनावी दौरा है। इसी क्रम में प्रयागराज प्रवास के लिए जा रहे हैं। उन्होंने एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने की नसीहत दी। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, रमेश पांडेय, श्रीनिवास चतुर्वेदी, शैलेंद्र दुबे, राजा उपाध्याय, लाल बहादुर मौर्य, मोहित उमर, नवीन मिश्रा, राजू शुक्ला आदि रहे।