फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akanksha Dubey should get justice and Samar Singh should hanged villagers of actress pleaded

Akanksha Dubey: 'आकांक्षा दुबे को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो', अभिनेत्री के गांवों वालों ने लगाई गुहार

Thu, 30 Mar 2023 03:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 03:32 PM IST
सार

भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। आकांक्षा के परिजनों की हालत देखने के बाद गांव वालों का सब्र भी गुरुवार को जवाब दे गया। वो सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey should get justice and Samar Singh should hanged villagers of actress pleaded
सड़क पर उतरे आकांक्षा के गांव वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। एक तरफ जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया है, वहीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गुरुवार को आकांक्षा के गांव वाले भी सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में आ गए। दोपहर में जुलूस की शक्ल में ग्रामीण बरदहा चौराहे पर आ पहुंचे। आकांक्षा दुबे को न्याय मिले और समर सिंह को फांसी हो जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने चक्कजाम करने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? मां ने आंचल फैलाकर सीएम योगी से की CBI जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीण आकांक्षा दुबे की मौत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर सिंह और संजय सिंह अगर दोषी हो तो  फांसी की सजा होनी चाहिए। दोहराया की आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और उसके सहयोगी समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। 

होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव

Akanksha Dubey should get justice and Samar Singh should hanged villagers of actress pleaded
होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। मुंबई से वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मधु दुबे ने बताया कि उनकी बेटी को भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह बीते तीन साल से प्रताड़ित और परेशान कर रहे थे। दोनों ने साजिश के तहत आकांक्षा की जान ली है।
ये भी पढ़ें: कहां गायब हुआ समर सिंह? आजमगढ़ से मुंबई तक दबिश, सामने आई ये जानकारी

Akanksha Dubey should get justice and Samar Singh should hanged villagers of actress pleaded
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों आरोपी घटना के दिन से फरार हैं।आकांक्षा की मौत के बाद से उनके परिजन बदहवास हैं। गांव में शोक की लहर है।  

Akanksha Dubey should get justice and Samar Singh should hanged villagers of actress pleaded
आकांक्षा दुबे की मां से मिलीं अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदाहां पहुंची और उनकी मां से मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। आकांक्षा के परिजनों की हालत देखने के बाद गांव वालों का सब्र भी गुरुवार को जवाब दे गया। वो सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed