फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After washing the Guru's feet, the disciples sought blessings for happiness and prosperity

Bhadohi News: गुरु चरण पखार कर शिष्यों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

Fri, 11 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
After washing the Guru's feet, the disciples sought blessings for happiness and prosperity
ज्ञानपुर। गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:....। गुरु पूर्णिमा पर्व पर जिले के आश्रमों में भक्तों की भीड़ जुटी। गुरु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सेमराध स्थित कल्प कुटी आश्रम, अंजोराधाम आश्रम, औराई अर्जुनपट्टी आश्रम, गायत्री शक्ति पीठ भुड़की, राधास्वामी आश्रम सिंहपुर और स्वामी अंड़गड़ानंद, निरंकारी आश्रम और सतगुरु कबीर विज्ञान आश्रम, पिपरिस में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। जिले के आश्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। भुड़की स्थित गायत्री शक्ति पीठ में आचार्य राधेश्याम मिश्र ने हवन पूजन कराया। गोपीगंज के जयगुरुदेव आश्रम चकपड़ौना पर विधिवत पूजन, सत्संग का आयोजन हुआ। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। डॉ. विजय श्रीवास्तव ने गुरु उपदेश सुनाया।
विज्ञापन

संत केशव कृपाल महाराज से शिष्यों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। ऊंज क्षेत्र में गोविंद सेवा ट्रस्ट अकोढ़ा रोही भदोही में शिष्यों ने बनमाली महाराज व श्री रामानंद महाराज का पूजन अर्चन किया। जंगीगंज के सेमराध स्थित कल्पवृक्ष कुटी आश्रम में महंत करुणा शंकर दास ने गुरु स्व. राम शंकर दास का पादुका पूजन किया। किशुनदेवपुर स्थित शिव समाधि में गुरु पूजन, सत्संग और विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई के अर्जुन पट्टी आश्रम पर महाराज बनारसी दास से शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। देर रात तक लोग भंडारे में महाप्रसाद का आनंद लिए। सतगुरु कबीर विज्ञान आश्रम, पिपरिस में श्रद्धालुओं ने संतोष दास साहेब की पूजा और भव्य आरती की। आश्रम परिसर कबीर वाणी, भजन-कीर्तन और शांति के संदेशों से गुंजायमान हो उठा।

सिंहपुर राधा स्वामी धाम आश्रम में भक्तों ने गुरु आनंद स्वरूप पांडेय का आशीर्वाद लिया। भजन गायक राजेश परदेशी ने गुरु के महिमा का गुणगान किया। गुरु भाई सुक्कू महराज ने कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed