फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocate Forum demands Advocate Protection Act

Bhadohi News: अधिवक्ता मंच ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Advocate Forum demands Advocate Protection Act
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के बैनर तले शुक्रवार को वकीलों ने प्रदर्शन कर एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। इसे लेकर नारेबाजी की और अधिवक्ताओं ने अपने विचार भी रखे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि संगठन की तरफ से लगातार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे हैं और अधिवक्ताओं को प्रकरण में पैरवी न करने की चेतावनी देकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में लोगों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता परेशान हो गए हैं। राजस्थान सरकार ने अधिवक्ताओं के हित के लिए सुरक्षा बिल भी पारित कर दिया है। देश के सभी प्रदेशों में इस व्यवस्था को लागू करने की जरूरत है। डिबाए के जिलाध्यक्ष रविंद्रनाथ मिश्रा और महामंत्री संतोष दूबे ने भी एक्ट को लागू करने की वकालत की। इस मौके पर हंसाराम शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्रा, सुधाकर पांडेय, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed