फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Acid thrown on groom going for Dwarpuja, 3 burnt

Bhadohi News: द्वारपूजा में जा रहे दूल्हे पर फेंका तेजाब, 3 झुलसे

Thu, 20 Jun 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on groom going for Dwarpuja, 3 burnt
सुरियावां। कोतवाली के तुलापुर बहादुरान गांव में बाइक सवार तीन नकाबपोशों बदमाशों ने द्वार पूजा के लिए जा रहे दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले से दूल्हा सहित 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली के तुलापुर बहादुरान निवासी नन्हे लाल उर्फ सभाजीत गौतम की बेटी श्रेया गौतम की शादी मोढ़ के बीजापुर निवासी सुदामा गौतम से तय की हुई थी। मंगलवार देर शाम धूमधाम से बरात गांव में पहुंची। रात नौ बजे बराती नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। जहां दूल्हा गांव में स्थापित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वारपूजा के लिए निकल रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवकों में से एक ने दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसमें जिसमें दूल्हा सुदामा गौतम के साथ बैठे आरके बुद्ध व जेके बुद्ध झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार फरार हो गए। आनन-फानन में तीनों को सुरियावां सीएचसी लाया गया। जहां उसे पहले ज्ञानपुर उसके बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय चौहान व प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव मौके पर पहुंचे। दुल्हन के पिता नन्हें लाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कोतवाल रामनगीना यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed