फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Achievements counted on completion of 12 years of Central Government

Bhadohi News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने पर उपब्धियों को गिनाया

Thu, 11 Jun 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Achievements counted on completion of 12 years of Central Government
छितनी तालाब मंदिर परिसर में सबसे लंबे दिन तक प्रधानमंत्रित्व का जश्न मनाते कार्यकर्ता। स्रोत- आ - फोटो : 1
भदोही। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सबसे लंबे समय तक सेवा करने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के छितनी तालाब महादेव मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली उपलब्धियों को याद करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऊंचाइयों प्राप्त की है, वहां कोई दूसरा नहीं पहुंच सका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि यशस्वी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक दिन तक राष्ट्र की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए, जो प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का दिन है। मौके पर विनीत बरनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, पूनम मौर्या, अरविंद मौर्य, सौरभ चौरसिया, प्रदीप यादव, अजय दूबे, प्रीत कुमार श्रीवास्तव, ललित सोनकर, राजीव गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, नंदलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed