{"_id":"6134c3a08ebc3eb62314e672","slug":"accident-in-bhadohi-shuttering-collapsed-during-roof-molding-of-carpet-company-one-dead-and-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में हादसाः कालीन कंपनी की छत ढलाई के समय शटरिंग गिरी, एक की मौत और कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हादसाः कालीन कंपनी की छत ढलाई के समय शटरिंग गिरी, एक की मौत और कई घायल
Sun, 05 Sep 2021 09:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:02 PM IST
सार
भदोही के मोढ़ रोड पर ओएसी कालीन कंपनी है। यहां छत ढालने के लिए शटरिंग कर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जुटा ली गई थी। रविवार को ढलाई का काम शुरू किया गया। शाम चार बजे शटरिंग गिर गया।
विज्ञापन
कालीन कंपनी की छत ढलाई के समय शटरिंग गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के भदोही के मोढ़-सुरियांवा रोड के सालिमपुर ग्राम स्थित ओएसी डाइंग हाउस में रविवार शाम चार बजे छत ढालते समय शटरिंग ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे के नीचे से चार मजदूरों को निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कोहराम मच गया। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर भारी भीड़ जमा हो गई जिसने राहत कार्य किया। जानकारी के कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भारी भरकम छत ढालने के लिए शनिवार की शाम तैयारी पूरी कर ली गई थी। शटरिंग के अलावा मौके पर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री भी जुटा ली गई थी। रविवार सुबह से छत ढालने का काम शुरु किया गया था। दोपहर बाद लगभग 4 बजे भारी बोझ संभाल न पाने से शटरिंग एकाएक ढह गया।
विज्ञापन
जिसके नीचे आककर चौरी थाना क्षेत्र के दुबहां निवासी मजदूर प्रदीप चौहान (28) की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और मजूदर मलबे के नीचे हो सकते हैं। घटना के बाद कंपनी में कोहराम मच गया। मजदूर आपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
कंपनी के बाहर और अंदर पुलिस बल मौजूद
शोर गुल सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग अंदर पहुंच कर राहत कार्य में लग गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाने में लग गई। मौके से कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि दुबहां के ही नागेश्वर चौहान (22), अखिलेश चौहान (21), शाबान बिहारी (25) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जो खतरे से बाहर बताए गए हैं। कंपनी के बाहर और अंदर पुलिस बल मौजूद है। कंपनी के एक कर्मचारी के अनुसार छत भारी भरकम होने से मजदूरों की संख्या भी अधिक थी। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
जो खतरे से बाहर बताए गए हैं। कंपनी के बाहर और अंदर पुलिस बल मौजूद है। कंपनी के एक कर्मचारी के अनुसार छत भारी भरकम होने से मजदूरों की संख्या भी अधिक थी। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।