फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man hanged himself in an unfortunate hall, died

अबूझ हाल में युवक ने लगाई फांसी,मौत

Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in an unfortunate hall, died
सुरियावां। थानांतर्गत पूरेखुशियाल-अभिया गांव निवासी काजू प्रजापति (22) ने मंगलवार की रात अबूझ हाल में फंदे से लटक कर जान दे दी। इसके बाद अगले दिन बुधवार की सुबह जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन बिना पुलिस को बताए लाश का अंतिम संस्कार करने सीतामढ़ी गंगा घाट जाने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर बीच रास्ते में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पिता श्याम कुमार प्रजापति ने बताया कि काजू तीन दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से लौटकर घर पर आया था। पिता ने बताया कि मंगलवार की रात में वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। अगले दिन सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुल सका तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद काफी देर तक दरवाजे को खोलवाने का प्रयास होता रहा लेकिन नहीं खुला। किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो काजू कमरे के अंदर लगे सिलिंग फैन में बंधी रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजन जब तक उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की सोचते उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed