फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman returning home from her maternal home with her brother died in an accident

Bhadohi News: भाई के साथ मायके से घर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home from her maternal home with her brother died in an accident
मृतक निर्मला देवी। फाइल फोटो
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास मछलीशहर-वाराणसी हाईवे पर सड़क हादसे में सुरियावां कोतवाली के कंतिरामपुर निवासी निर्मला (46) की मौत हो गई। वह अपने भाई को राखी बांधकर घर लौट रहीं थीं। गौरा गांव के पास हाईवे पर अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रयागराज के सरायमरेज थाना क्षेत्र के भुषलपुर गांव निवासी राजकुमार अपनी बहन निर्मला को उसके घर कंतिरामपुर छोड़ने आ रहे थे। राखी के पर्व पर वह अपने भाई को राखी बांधने मायके गई थीं। गौरा गांव के पास एनएच-731बी पर अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और भाई-बहन सड़क पर गिर गए। राजकुमार को हल्की चोट लगी। वहीं
विज्ञापन

हादसे में निर्मला देवी को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ की मदद से महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतका के पति राजेश कुमार गौतम की करीब 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे विकास (25) और सूरज (16) और बेटी चंदा (18) हैं। दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। बताया गया कि बड़े बेटे विकास की शादी हो चुकी है। वहीं बेटी चंदा की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed