फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A tourist bus park will be built on two acres of land

Bhadohi News: दो एकड़ जमीन में बनाया जाएगा टूरिस्ट बस पार्क

Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A tourist bus park will be built on two acres of land
ज्ञानपुर। जिले में निजी बसों के लिए स्थायी स्टैंड के लिए टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाले इस स्टैंड का संचालन निजी निवेशक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कम से कम दो एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन के सामने सात मीटर चौड़ी सड़क होना जरूरी है। परिवहन विभाग की ओर से भदोही या गोपीगंज पालिका सीमा क्षेत्र के पांच किमी दायरे में जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न सड़कों पर कम से कम 70 से 80 निजी बसें दिनभर दौड़ती हैं। वहीं, जिले में चार से पांच ट्रैवेल एजेंसियां दूरस्थ इलाकों के लिए बसों का संचालन करती हैं। ट्रैवेल एजेंसियों के पास बसें तो हैं, लेकिन स्थायी स्टैंड नहीं है। कई बार यात्रियों को बस पकड़ने के लिए किसी एक खास जगह पर घंटों खड़े रहना पड़ता है। वहीं, बड़े शहरों और महानगरों के लिए बसें चलती हैं कि यह भी किसी को पता नहीं चल पाता। इन्हीं सब समस्याओं के समाधान के लिए शासन की ओर से जिले में टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना किए जाने का आदेश दिया गया है। टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति, साल 2025 के तहत निजी जमीन पर इसका संचालन होगा। नव स्थापित बस अड्डे में 70 प्रतिशत भाग खुला क्षेत्र होगा। वहीं, 30 प्रतिशत भाग में यात्री सुविधाएं जैसे कैंटिन, बैठने की व्यवस्था के साथ यात्रियों के रूकने की व्यवस्था आदि होगी। यात्रियों के बैठने, शौचालय, पेयजल, कैंटीन, जलपान, सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था इत्यादि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

बीडा में करना होगा आवेदन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना के पीछे एक ही जगह पर यात्रियों को हर जगह के लिए बसों की सुविधा विकसित किए जाने का है। यहां यात्रियों की सुविधाओं के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। पीपीपी मॉडल से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए निजी निवेशक भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बीडा के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के यहां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed