फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A teenager killed another teenager by striking him with a bat following a dispute over a no-ball

Bhadohi News: ‘नो बाॅल’ के विवाद में किशोर ने बैट से मारकर किशोर की हत्या की

Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A teenager killed another teenager by striking him with a bat following a dispute over a no-ball
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलते समय नो बॉल के विवाद में एक किशोर ने 12 वर्षीय आदित्य गौतम के सिर पर बैट से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। आदित्य के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। दुर्गागंज के भानीपुर निवासी संजय कुमार परिवार के साथ सूरत रहकर मजदूरी करते हैं। एक महीने पहले वह परिवार के साथ घर आए थे। इधर, मुंबई में रहकर मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति का 14 वर्षीय पुत्र साथियों के साथ गांव में अंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित खाली मैदान में क्रिकेट खेलने जाता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार, आदित्य के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह भी क्रिकेट मैच चल रहा था। मुंबई में मजदूरी करने वाले व्यक्ति का किशोर पुत्र बल्लेबाजी कर रहा था। मैच देखने के लिए संजय का पुत्र आदित्य गौतम भी पहुंचा था।
विज्ञापन

इस दौरान नो बाल को लेकर विवाद हो गया। बल्लेबाजी कर रहा किशोर नो बाल बता रहा था, जबकि गेंदबाज सही गेंद बता रहा था। इस दौरान आदित्य ने आकर कह दिया कि नो बाल नहीं है। इसी से आवेश में आकर बल्लेबाजी कर रहे किशोर ने बैट से आदित्य के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आदित्य को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने बताया कि अधिक खून बहने के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। जबकि आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आदित्य माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शुक्रवार को वह परिवार के साथ सूरत जाने वाला था। घर में सूरत जाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed