फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A polling place will be built for 1200 voters

1200 वोटरों के लिए बनेगा एक मतदेय स्थल

Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
A polling place will be built for 1200 voters
ज्ञानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलों के विभाजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के तय करने की रूपरेखा बनाई गई। एडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को अलग किया जाएगा। नई सूची में कोई सहायक मतदान स्थल नहीं रखा जाएगा। विशेष हालत में अत्यधिक पुरानी और जर्जर भवन वाले मतदान स्थलों को ही दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। किसी भी राजनीतिक दल और श्रमिक यूनियन कार्यालय से 200 मीटर के अंदर कोई भी मतदान स्थल नहीं बनाया जाएगा। बीएलओ संग अन्य अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि अंतिम समय में परिवर्तन न रह जाए। इस मौके पर विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, एएसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed