फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A person who came to his in-laws' house died due to electric shock, five got burnt

Bhadohi News: ससुराल आए व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत, पांच झुलसे

Thu, 03 Oct 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
A person who came to his in-laws' house died due to electric shock, five got burnt
कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुड़िया चकिया गांव में मंगलवार को छोटेलाल उर्फ अक्षय गौतम (40) अपनी ससुराल आया था। रात के समय घर के गेट के पास उसकी बेटी गिर गई, जिसे बचाने के लिए वह गेट के पास गया। गेट में उतर रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बचाने वाले पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से बस्ती में खलबली मच गई। वह बुधवार को परिवार संग मुंबई जाने वाला था। रात में ही परिजन शव को लेकर जौनपुर चले गए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बरसठी थानाक्षेत्र के कानपुर गांव निवासी छोटेलाल उर्फ अक्षय गौतम कुछ दिन पहले मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मुंबई से गांव आया था। पांच दिन पूर्व वह अपनी ससुराल असनांव बाजार के पूरेमुड़िया गांव की गौतम बस्ती निवासी बहादुर गौतम के यहां पत्नी रिंकी देवी, 13 वर्षीय बेटी रोशनी और 10 वर्षीय बेटा रिषी उर्फ राजा के साथ आया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे रोशनी बाल्टी में पानी लेकर मकान में लगे लोहे के गेट के पास से गुजर रही थी। तभी वह गेट की जद में आकर गिर गई। बचाने के लिए उसका पिता अक्षय पहुंचा तो वह गेट में चिपक गया। तभी साला अरविंद गौतम, साली पूनम गौतम, ससुर बहादुर गौतम और एक अन्य व्यक्ति अक्षय को बचाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को हटाया, लेकिन तब तक अक्षय की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य पांचो गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरेमुड़िया के गौतम बस्ती में हड़कंप मच गया। रात में ही मृतक के घर से आए लोग पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर अरूण दूबे ने कहा कि घटना के बारे में सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed