{"_id":"6710281af04ba3ab7009afb7","slug":"a-mother-returning-after-getting-medicine-for-her-daughter-a-year-ago-was-hit-by-a-hiva-and-died-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117885-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक साल बेटी को दवा दिलाकर लौट रही मां को हाइवा ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक साल बेटी को दवा दिलाकर लौट रही मां को हाइवा ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
औराई। कोतवाली के उपरौठ गांव में मिर्जापुर रोड के पास सड़क पार कर रही महिला की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला एक साल की बेटी को जेठानी के साथ दवा दिलाकर लौट रही थी। हादसे के समय बेटी उनकी जेठानी के साथ थी। जिसमें दोनों बच गईं।
कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ निवासी विजय कुमार सरोज की पत्नी आंचल सरोज (35) अपनी एक वर्ष की बेटी चाहत को लेकर अपनी जेठानी सुधा देवी के साथ औराई चौराहे से कुछ दूर मिर्जापुर रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय दवा लेने गईं थीं। बुधवार की दोपहर दवा लेकर लौट रही थी।
इस बीच औराई चौराहा पार करने करने के दौरान वह एक हाइवा ट्रक की चपेट में आ गईं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस की मदद से औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक आंचल सरोज का पति विजय कुमार मुंबई में काम करते हैं। उसके पास एक लड़की और दो लड़के हैं। दुर्घटना में जेठानी सुधा देवी देवी ने एक वर्ष की बेटी चाहत को अपने पास ली थी, नहीं तो मां के साथ बेटी भी हादसे का शिकार हो सकती थी। औराई पुलिस हाइवा ट्रक और चालक को पकड़कर मामले की जांच कर रही है।