फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A family occupied the post of president for three times

Bhadohi News: सुरियावां में लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर एक परिवार का कब्जा

Fri, 14 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
A family occupied the post of president for three times
सुरियावां। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जीत-हार का गुणा भाग शुरू कर दिया है। दावेदारों का टिकट के लिए प्रयास जारी है। जिले से लेकर लखनऊ तक दावेदार दौड़ रहे हैं। हर कोई पार्टी का सिंबल चाहता है। ऐसे में चुनाव रोचक होने वाला है। सुरियावां नगर पंचायत की सीट सामान्य घोषित है। इस नगर पंचायत की आबादी 2011 की जनगणना के आधार पर कुल 18843 है। इस बार कुल 15702 मतदाता निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे। पिछले निकाय चुनाव में 13 वार्ड के इस नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति पुरुष थी। इस नगर पंचायत में 1988 में पहला चुनाव हुआ। इसमें रामअधार चौधरी चेयरमैन बने थे। 1995 के दूसरे चुनाव में एक बार फिर रामअधार चौधरी अध्यक्ष बने। 2000 में नंदलाल गुप्ता ने रामअधार चौधरी को हराकर बाजी मारी। इसके बाद 2006 के चुनाव में महिला सीट होने पर चौथा अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता निर्वाचित हुई। 2012 के पांचवें निकाय चुनाव में एक बार फिर से नंदलाल गुप्ता ने कब्जा जमाया। 2017 दिसंबर में गोरेलाल कनौजिया चेयरमैन चुने गए। इस तरह से देखा जाए तो अब तक दो बार नंदलाल गुप्ता चेयरमैन बने और एक बार उनकी पत्नी मंजू गुप्ता अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुकी हैं। सुरियावां की सीट सामान्य घोषित होने के बाद रोचक चुनाव होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस चुनाव में कई नए चेहरे भी अपनी तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, चुनावी मैदान में जो भी भावी उम्मीदवार तैयारी में लगे हैं। उससे मुकाबला काफी रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 12 उम्मीदवार उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed