फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A drunk man was caught running after snatching mobile phone

मोबाइल झपट कर भाग रहा उचक्का धराया

Wed, 31 Mar 2021 05:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
A drunk man was caught running after snatching mobile phone
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रात उस समय अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत एक उचक्का महिला यात्री का मोबाइल छीन कर भागने लगा। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उचक्के को दौड़ाकर पकड़ लिया और जीआरपी को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक कानपुर से गोरखपुर जाने वाली डाउन चौरीचौरा एक्सप्रेस से महिला यात्रा कर रही थी। इस दौरान चौराचौरी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही ज्ञानपुररोड स्टेशन पर लगभग 10.30 बजे रुकी तो महिला प्लेटफार्म पर नीचे उतरी। इसी समय स्टेशन पर नशे में धुत रामपुर घाट निवासी उचक्का महिला का मोबाइल झपट कर भागने लगा। इस संबंध में जीआरपी के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पकड़ाए उचक्के को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके बाद मोबाइल महिला यात्री को वापस कर दिया। नशे में होने के कारण उचक्के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। यात्रियों में नाराजगी रही कि मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाने से ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लगभग 11 माह बाद वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन का पालन कराकर की जा रही यात्रा में रेलवे प्रशासन व्यस्त है। इन दिनों रेल खंड पर एक बार फिर जहरखुरान गिरोह के सक्रिय होने पर यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अप से प्लेटफार्म नंबर दो और डाउन से प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों को रोका जा रहा है। एक नंबर पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है दो नंबर पर असुरक्षा के अभाव का लाभ उठाकर उचक्के किसी न किसी यात्री को अपना शिकार बना लेते हैं। जबकि दो नंबर प्लेटफार्म से ही अधिकतर स्पेशल ट्रेनों का संचालन वाराणसी मंडल रेल प्रशासन करा रहा है। पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेकर सुरक्षा तंत्र सक्रिय नहीं हो सका तो आने वाले दिनों में गिरोह अपने मकसद में कामयाब होकर सुरक्षा और संरक्षा पर सवाल खड़ा कर लेगा। आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि अभियान चलाकर जहरखुरान गिरोह पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed