फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सच्चे अर्थों में नेताजी देश के राष्ट्रनायक

सच्चे अर्थों में नेताजी देश के राष्ट्रनायक

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रनायक क्रांतिकारी नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बुधवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने गोष्ठी कर नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित कर नेताजी को याद किया। जिला महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अपनी प्राणों की आहुति दे दी। नेताजी ने जो योगदान दिया है, वह स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस मौके पर जगदीश प्रसाद पासी, गुलजारी लाल उपाध्याय, विद्याकांत तिवारी, कृष्णभूषण उपाध्याय, शशि पांडेय, राम गोपाल पासी, कुलदीप कुमार, सतीश चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा की ओर से शिव मंदिर परिसर में एक गोष्ठी आयोजित कर नेताजी को देश का राष्ट्रनायक बताया गया। ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भारत को आजाद कराने वाले जननायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस ही रहे। उनके विचारों पर चलकर ही आतंकवाद से जूझ रहे देश को छुटकारा दिलाया जा सकता है। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर ही भारत को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, कन्हैयालाल मिश्र, डॉ. राकेश दूबे, हीरालाल पासवान, उमाशंकर दूबे, शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, छत्रपति सिंह, ताराशंकर दूबे, विनय श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, प्रवेश तिवारी, जयशंकर तिवारी, तेगा सिंह, अशोक चौरसिया, राजेश दूबे, नागेंद्रनाथ पांडेय, विद्याचंद्र दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया संवाददाता के अनुसार नगर के भुजवा शिवाला मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों की ओर से गोष्ठी आयोजित कर नेताजी सुभाषचंद्र की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी ने अपना अमूल्य योगदान किया और राष्ट्र के नायक बने। नेताजी ने देशवासियों को लड़ने का जो जज्बा दिया है, उसी के पदचिन्हों पर चलकर सभी को आगे जाने की जरूरत है। इस मौके पर योगेश जी, यमुना जी, हरिकेश, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed