फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   त्रिवेणी बने रामासं के नए जिलाध्यक्ष

त्रिवेणी बने रामासं के नए जिलाध्यक्ष

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बहुता सुरियावां में विदित पांडेय के आवास पर हुई बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन समाज में सेवा करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन

श्री पांडेय ने संगठन में फेरबदल करते हुए जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर को प्रदेश कमेटी में शामिल करते हुए त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला को भदोही का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोरखपुर के मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राहुलपति त्रिपाठी, प्रचार सचिव नोएडा के विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के बदायूं, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, बस्ती, कौशांबी, महराजगंज, नोएडा, गाजियाबाद की जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है। इन जिलों में नई कमेटी का गठन प्रदेश महासचिव विमल पांडेय और प्रदेश संगठन मंत्री बनारसी मिश्रा के द्वारा इन जिलों का दौरा करके शीघ्र की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय ने और संचालन नंदलाल शुक्ल ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने जताया है। बैठक में महेंद्रनाथ शुक्ल, रविंद्रनाथ मिश्र, देवेंद्र सिंह, अमित सिंह, शशिकांत पांडेय, सोनी शुक्ला, पप्पू पांडेय, योगेश शुक्ला, कल्लू भाई, कमाला सिंह, प्रदेश पटेल, संदीप पटेल, संजय मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, संत कुमार गौतम, शिवशंकर दलित, शिव नारायण कोल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed