फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanskrit is a strong link for India's unity and integrity: Dr. Ramapati

संस्कृत भारतीय एकता और अखंडता की मजबूत कड़ी : डॉ. रमापति

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is a strong link for India's unity and integrity: Dr. Ramapati
नगर के टेकौर स्थित भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को संस्कृत सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा तट पर वैदिक परंपरा के अनुसार गणस्नान से हुई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में ऋषि पूजन और हवन किया गया।
विज्ञापन


शिवाकांत पाठक के आचार्यत्व में प्राचार्य डॉ. रमापति त्रिपाठी, शिक्षक, छात्र और नगर के गणमान्य लोगों ने गंगा तट पर गणस्नान किया। इसके बाद सभागार में प्राचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। छात्रों ने मंगलाचरण और स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रणव त्रिपाठी, अर्पित मिश्रा, रूपक पांडेय, आदित्य मिश्रा, अंकित पाठक आदि छात्रों ने संस्कृत में श्लोकों का वाचन किया। प्राचार्य डॉ. रमापति त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति की आधारभूत भाषा है। भारतीय एकता और अखंडता को बनाए रखने में संस्कृत का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और ज्ञान-विज्ञान की संवाहक है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्राध्यापक रमापति दीक्षित ने किया। इस अवसर पर विभा, प्रिंस, शशिकांत मिश्रा, वंशीधर चतुर्वेदी, कैलाशपति त्रिपाठी, सुनील दीक्षित, हिमांशु, वाचस्पति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed