फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   946 left exams for three student rusticates

946 ने छोड़ी परीक्षा तीन छात्र रस्टीकेट

Sun, 26 Mar 2017 01:58 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 26 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड और विद्यापीठ की परीक्षा शनिवार को दोनों पालियों में हुई। बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में दो परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए, जबकि महाविद्यालय की परीक्षा में एक नकलची को पकड़कर सचल दस्ते ने रस्टीकेट कर दिया। बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू जबकि दूसरी पाली में रसायन विज्ञान प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा हुई। स्नातक में हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस दौरान एक स्नातक का छात्र रस्टीकेट किया गया, जबकि 946 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम पाली के दौरान बीए प्रथम और तृतीय वर्ष में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें 371 छात्र-छात्राएं उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के सचल दस्ते ने एक नकलची को नकल के साथ पकड़ा और रस्टीकेट किया। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी की परीक्षा में 366 परीक्षार्थी उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 489 में 457 परीक्षार्थी उपस्थित और 32 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 13 हजार 541 में 897 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गणेश इंटर कॉलेज बरवा परीक्षा केंद्र पर डायट के सचल दस्ते ने दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। दोनों परीक्षार्थी मेज पर चिट रखकर नकल कर रहे थे। सचल दस्ते में पीके त्रिपाठी और बीके त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed