फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उर्जा दक्षता पर एकमा में कार्यशाला

उर्जा दक्षता पर एकमा में कार्यशाला

Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
उर्जा दक्षता पर एकमा में कार्यशाला

विज्ञापन
भदोही। ऊर्जा दक्षता सेवाएं (ईईएसएल) और संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संस्थान के संयुक्त प्रयास से ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के लिए भदोही-वाराणसी के कालीन और कपड़ा क्लस्टर को चयनित किया गया है। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सभागार में गुरूवार को इस विषय पर आयोजित कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम चलाने के साथ इसके क्रियान्वयन को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर एकमा और ईईएसएल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत ईईएसएल उद्यमियों को किफायती दर पर विद्युत उपकरण उपलब्ध कराएगा।
ईईएसएल के अपर महाप्रबंधक तथागत चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण में लगातार घुल रहे कार्बनडाई आक्साइड को कम करने के लिए उद्यमियों को साथ आना होगा। सरकार इसमें भरपूर सहयोग कर रही है लेकिन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उद्यमियों को सहयोग करना होगा। बताया कि 5 स्टार रेटिंग के विद्युत उपकरण बाजार में आ चुके हैं लेकिन इनके बारे में कम लोग जानते हैं। एलईडी आधारित बल्ब और ट्यूबलाइट का चलन बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि लोग इनका इस्तेमाल करें लेकिन इनकी ऊंची कीमतों से कम लोग आगे आ रहे हैं। बताया कि ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए उनका संस्थान नित नए प्रयोग कर रहा है जिसका आने वाले दिनों में उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एकमा के संयुक्त सचिव आलोक बरनवाल ने बताया कि कार्यशाला में ईईएसएल से एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। जिनके इस्तेमाल के लिए एकमा उद्यमियों न केवल प्रेरित करेगी बल्कि लोगों को किफायती दर पर उपकरण भी उपलब्ध कराएगी। कार्यशाला में हाजी अब्दुल हादी, वेदप्रकाश गुप्ता, हाजी शाहिद हुसैन, शिवसागर तिवारी, जेजी गुप्ता, एचएन मौर्य, अशफाक अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार, हाजी अब्दुल बारी, ओपी गुप्ता, आदिल बशर, शाहिद अंसारी, एसके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed